Trending

Jaunpur News : डीएम ने हटाया एस्कॉर्ट, ईंधन बचाने की अपील

Technical Team


जौनपुर। डीएम सैमुअल पॉल एन. ने ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। शासन के निर्देश पर उन्होंने अपने काफिले से एस्कॉर्ट वाहन हटा दिया है, ताकि ईंधन की खपत कम हो सके।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि सरकारी वाहनों का अनावश्यक उपयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक स्तर पर जहां कई वाहन उपलब्ध हों, वहां जरूरत के अनुसार कम से कम वाहनों का इस्तेमाल किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को अधिकतर बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने और बिना जरूरत क्षेत्र भ्रमण से बचने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल और वर्चुअल माध्यमों का अधिक उपयोग करने पर जोर दिया।

डीएम ने जनपदवासियों से भी ईंधन संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें, ताकि ईंधन की बचत हो सके और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!