Trending

Jaunpur News : जनपद आगमन पर हंसराज विश्वकर्मा का किया गया स्वागत

Naya Savera Network
गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ को भेंट किया स्मृति चिन्ह
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर हंसराज विश्वकर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही समर्थकों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह के दौरान गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने मंत्री श्री विश्वकर्मा को स्मृति चिह्न भेंट करके उनका विशेष सम्मान किया। इस मौके पर विनीत सेठ ने कहा कि हंसराज जी का मंत्री बनना जनपद और समाज के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में व्यापारिक हितों और क्षेत्रीय समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्णकार समाज व विश्वकर्मा समाज के प्रतिष्ठित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!