Jaunpur News : दैवीय आपदा में अहेतुक सहायता की धनराशि का हुआ भुगतान

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील अन्तर्गत ग्राम बरहुपुर परागना गड़वारा तहसील बदलापुर निवासी भूलन पुत्र दुखी की बीते 11 अप्रैल 2026 को अग्निकांड/छप्पर में लगी आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। उपजिलाधिकारी और तहसीलदार बदलापुर द्वारा प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही ससमय पूर्ण कराते हुए आवश्यक सभी अभिलेख प्राप्त कर मृतक भूलन पुत्र दुखी के वरिसान के पक्ष में दैवीय आपदा निधि से 400000 उनके बैंक खाते में भुगतान कराकर अहेतुक सहायता प्रदान की गई।
इसी क्रम में ग्राम सलामतपुर तहसील बदलापुर निवासी हरमेंद्र पुत्र सूबेदार जिनकी मृत्यु 27 अप्रैल 2026 को गोमती नदी में नहाते समय डूबने से हो गई। इस प्रकरण में भी आवश्यक कार्यवाही ससमय पूर्ण करते हुए आवश्यक सभी अभिलेख प्राप्त कर मृतक हरमेंद्र पुत्र सूबेदार के वारिसान के पक्ष में दैवीय आपदा निधि से रु 400000 उनके बैंक खाते में भुगतान कराकर अहेतुक सहायता प्रदान की गई।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم