Trending

Jaunpur News : कार—बाइक की टक्कर के बाद जौनपुर में दो पक्षों में हुआ विवाद

Naya Savera Network
12 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुदकमा दर्ज
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबरपुर गांव में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर बीते 19 मई को दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबरपुर गांव में शनि गौतम के घर पर शादी की सालगिरह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुर्गेश्वर प्रसाद उर्फ बाबू, प्रशान्त विश्वकर्मा और प्रवीण विश्वकर्मा आदि की कार से दूसरे पक्ष के अबुशाद की मोटरसाइकिल में टक्कर लग गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी चौकिया धाम उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।
इस मामले में चौकी इंचार्ज चौकियां धाम उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव के तहरीर पर दुर्गेश्वर प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, शनि उर्फ राज बहादुर, अबुशाद, रिजवान, मुफीद समेत कुल 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ 20 मई को मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। जांच थाने के निरीक्षक विजय शंकर यादव द्वारा की जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!