Trending

Jaunpur News : जिलाधिकारी ने किया औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा

Naya Savera Network

जौनपुर । जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीडा सैमुअल पॉल एन. ने गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का भौतिक निरीक्षण किया तथा सीडा कार्यालय में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों के बीच जगह-जगह पड़े मलबे को शीघ्र हटाने तथा साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध रूप से पूरा कराया जाए, ताकि उद्यमियों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने पार्कों के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए वहां पौधारोपण कराने और बैठने की बेहतर व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, उद्यमियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश द्वार बनाने तथा चौराहों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया के भीतर सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने तथा सड़क किनारे लगाई जा रही इंटरलॉकिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश भी दिए।

सीडा के दक्षिणी सेक्टर के निरीक्षण के दौरान रिमझिम पावर प्लांट से निकल रहे धुएं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित इकाई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा दक्षिणी सेक्टर में निर्माणाधीन पंप हाउस का भी निरीक्षण किया गया।

उत्तरी सेक्टर में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। वहीं एनएच-31 के किनारे पुलिस चौकी के पास खड़े वाहनों को हटाने के लिए संबंधित पक्ष को नोटिस जारी करने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रबंधक सीडा सीमा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष सहाय पाठक, सहायक अभियंता सीएनडीएस आकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!