Trending

Jaunpur News : बदलापुर तहसील में एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

Naya Savera Network
अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिये दिये निर्देश
बदलापुर, जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजय अंबिस्ट की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान का आयोजन हुआ जिसमें उपजिलाधिकारी शिव प्रताप, तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार बृजेंद्र सिंह व राजकुमार सोनकर ने शनिवार को तहसील बदलापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाधान दिवस में पेंशन, राशन कार्ड, वरासत, बैनामा तथा जमीन कब्जे से जुड़े मामलों की अधिक संख्या रही। इनमें सबसे अधिक शिकायतें भूमि कब्जे से संबंधित प्राप्त हुईं। एडीएम ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद के मामलों में मौके पर जाकर मुआयना करें और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 मामले आए जिसमें 08 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से जुड़े मामलों का गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके। वहीं क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में खण्ड विकास अधिकारी/खण्ड शिक्षाधिकारी बदलापुर, महराजगंज सहित राजस्व व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!