Trending

Jaunpur News : प्रतीक यादव के निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक

Hindi News


जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे शोकसभा आयोजित की गई। अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रद्धांजलि स्वरूप गुरुवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इसके चलते मड़ियाहूं तहसील के न्यायालयों में कामकाज प्रभावित रहा। राजस्व न्यायालयों में मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी और तारीख पर पहुंचे वादकारियों को अगली तिथि लेकर वापस लौटना पड़ा। शोक सभा में महामंत्री अशोक कुमार यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!