Trending

Jaunpur News : भाविप शौर्य का साप्ताहिक बाल शिविर सम्पन्न

Naya Savera Network
 कान्वेंट स्कूल में आयोजित शिविर के बच्चों को दिया गया प्रमाण पत्र
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा द्वारा साप्ताहिक बाल शिविर का आयोजन महावीर कान्वेंट स्कूल नखास में सम्पन्न हुआ। संस्थापक अध्यक्ष संदीप पांडेय के मार्गदर्शन और अध्यक्ष अवधेश गिरि के नेतृत्व में संस्कार गतिविधि के अन्तर्गत चल रहे बाल संस्कार शिविर का समापन बुधवार को हुआ। इसके पहले शिविर का शुभारम्भ गतिविधि संयोजक संस्कार अतुल जायसवाल की अगुवाई में बीते 16 मई को इसी विद्यालय में हुआ था।
शिविर में बच्चों को नैतिक शिक्षा, योग, प्राणायाम, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, पौराणिक कथाओं, पर्यावरण इत्यादि विषयों पर शिक्षा दी गयी। अलग—अलग विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला की प्रतियोगिता भी करायी गयी जिसमें नन्हे—मुन्ने बच्चों ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। समापन कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में गतिविधि संयोजक सेवा जनार्दन पांडेय, शाखा प्रबन्धक राहुल पाण्डेय, सचिव नित्यानन्द पाण्डेय, सदस्य अश्वनी जायसवाल, सुनीता श्रीवास्तव, देवेश मिश्रा, हिमालय श्रीवास्तव, शोएब, तरुण, सानिया, मंतशा, माही अदि उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्य रागनी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कार प्रमुख अतुल जायसवाल ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!