केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी अंकुर कुमार 13 वर्ष पुत्र संदीप एवं अमित कुमार 16 वर्ष पुत्र दिनेश उस समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो ग़ये जब वे गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर हो रही शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही गोमती नदी पुल के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ऑटो विपरीत दिशा में जाकर बाइक सवार को आमने-सामने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटनास्थल पर आस-पास के लोगो को आता देख ऑटो चालक वाहन समेत फरार हो गया। मौजूद भीड़ ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस सामुदायिक केंद्र पहुंच जांच पड़ताल किया।
Jaunpur News : तेज रफ्तार आटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल रेफर
byNaya Savera Network
-
0


إرسال تعليق