Jaunpur News : नीति आयोग ने शाहगंज सीएचसी का किया निरीक्षण

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बुधवार को राज्य सरकार के नीति आयोग द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ. गोविन्द ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डॉ. गोविन्द ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी), महिला वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को देखकर वह प्रभावित नजर आये।
नोडल अधिकारी ने शाहगंज सीएचसी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भावना और सेवा भाव की प्रशंसा करते हुये इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण सेवाएं निरन्तर बनाये रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन की तत्परता और व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर डॉ. गोविन्द ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों के लिये बेहद लाभकारी हैं।
इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी, डॉ. आरबी यादव, डॉ. नीतू शुक्ला, डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आशीष यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, फार्मासिस्ट जेपी पाण्डेय, गिरिश यादव सहित समस्त अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।्र

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم