Jaunpur News : तेज आंधी, तूफान एवं पानी से जनजीवन अस्त—व्यस्त



रामपुर, जौनपुर। बीती शाम आयी तेज तूफान और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मिली राहत के बीच मौसम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। तेज हवा के चलते कई जगह पर पेड़, टीनशेड, छप्पर, मकान आदि गिर गयी जिससे लोगों का भारी नुकसान हुआ। नगर पंचायत रामपुर के सब्जी मंडी में भी आंधी का सर्वाधिक असर देखा गया। तेज हवा के कारण मंडी में ठेला लगाकर सब्जी बेचने वालों के ठेले पलट गये। लोगों के दुकानों पर लगे टीनशेड उड़ने लगे जिससे अफरा—तफरी मच गयी। लोग अपना सामान बढ़ाने और सुरक्षित करने में जुटे रहे।
तेज तूफान के कारण बरसाती तिराहे से 100 मीटर दूर एक नीम का पेड़ टूट कर गोविंद गुप्ता की माल वाहक गाड़ी पर गिर गया जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कई घंटे के लिए बिजली बाधित रही। स्थानीय लोग प्रशासन से नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को सहायता प्रदान करने की मांग किया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم