Jaunpur News : ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, अधिकारियों ने किया भ्रमण

जौनपुर। जनपद में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही तथा जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं भी दीं।

पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरे जनपद को 7 सुपर जोन, 28 जोन और 156 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक क्षेत्र में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट तथा जोनल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। सभी अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुर्बानी के बाद अवशेषों का समुचित निस्तारण कराया जाए तथा साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, प्रशिक्षु आईपीएस सृष्टि जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم