Jaunpur News : जौनपुर में पत्रकार और युवक ने बचाई घायल की जान, पेश की इंसानियत की मिसाल



जौनपुर के केराकत क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मदद कर पत्रकार अवनीश वर्मा और स्थानीय युवक गोलू यादव ने मानवता की मिसाल पेश की। गुरुवार रात जौनपुर-गाजीपुर मार्ग पर औरी रेलवे अंडरपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल युवक की पहचान गाजीपुर जिले के चांदपुर सिंगरपुर निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार पुत्र गजराज के रूप में हुई। हादसे में उसके सिर, नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

इसी दौरान पत्रकार अवनीश वर्मा ने स्थानीय युवक गोलू यादव की मदद से घायल अजय को बाइक पर बैठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया। इस दौरान दोनों के कपड़े खून से सन गए, लेकिन उन्होंने बिना परवाह किए घायल को अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर उपचार की व्यवस्था कराई। दोनों युवकों के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم