जौनपुर में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने और NEET पेपर लीक के विरोध में आयोजित किया गया। जुलूस संगठन के कार्यालय से निकलकर इंदिरा चौक होते हुए बदलापुर तहसील परिसर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने NEET पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को समाप्त करने तथा सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की रक्षा की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं ने छात्रों एवं अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीकृत परीक्षा प्रणाली और शिक्षा के निजीकरण के कारण छात्रों पर मानसिक एवं आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। संगठनों ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग करते हुए कहा कि केवल आश्वासन से छात्रों का विश्वास बहाल नहीं किया जा सकता।
Jaunpur News : NEET पेपर लीक के विरोध में AIDSO और AIDYO का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र
byTechnical Team
-
0

إرسال تعليق