जौनपुर। सरपतहाँ थाना क्षेत्र के सवायन गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिवानंद दीक्षित क्रिकेट खेल रहे थे, तभी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शिवानंद जान बचाकर घर भागे, लेकिन आरोपी गाली-गलौज करते हुए उनके पीछे-पीछे घर में घुस आए। घर में मौजूद हौसिला प्रसाद, शुभम दीक्षित और सविता दीक्षित ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें शुभम और हौसिला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमले के दौरान सविता दीक्षित को जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उनके पैर में चोट आई। साथ ही उनके साथ अभद्रता की गई और कपड़े फाड़ दिए गए, साथ ही उनका कान का झाला भी छीन लिया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Jaunpur News : क्रिकेट विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट, 9 पर केस दर्ज
byTechnical Team
-
0

Post a Comment