Jaunpur News : 7 मई से जनगणना प्रक्रिया के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ


जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि./रा. परमानंद झा की उपस्थिति में कैंप कार्यालय में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने डिजिटल माध्यम से सूचनाओं को भर कर स्वजनगणना कार्यक्रम का शुभारंभ किया व जनपदवासियों से अपील किया है कि वह भी इसमें अवश्य सहभागिता करे। स्व-गणना 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक होगी। इसके अंतर्गत https://se.census.gov.in/ पर क्लिक करने पर पोर्टल पर 33 बिंदु पर सूचना मांगी जाएगी, जिसे भली भांति भरते हुए सबमिट करना होगा इसके पश्चात 10 अंकों का एसई-आईडी जनरेट होगा जिसे सुरक्षित कर अपने पास रखना होगा। 22 मई 2026 से 20 जून 2026 की अवधि में मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक के समक्ष इसे प्रस्तुत करना होगा। जिला जज सुशील कुमार शशि, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने भी स्व जनगणना में डिजिटल माध्यम से अपना विवरण भरा। इस अवसर पर उनके साथ जनगणना के नोडल अधिकारी युवराज गर्ग भी उपस्थित रहे।
सभी तहसीलों, विकासखंड तथा ग्राम पंचायत में स्व-गणना कैंप लगाते हुए लोगों को डिजिटल माध्यम से स्व-गणना करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा स्वगणना करने में उनकी सहायता भी की जा रही है जिससे इस प्रक्रिया में सभी की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराई जा सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारियों/कार्मिकों की जनगणना 2027 के संचालन, व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्व-गणना के लिए पोर्टल लॉगइन करने के लिए समस्त स्टेप की बारीकियों पर विस्तार से समझाते हुए सभी को अपना एवं अपने परिजनों का स्व-गणना करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए निर्देशित किया गया। सत्र में नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उपायुक्त स्वतः रोजगार जितेंद्र प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग, जनपद के मास्टर ट्रेनर अजय कुमार मौर्य एवं विकास भवन के सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم