Trending

Jaunpur News : राज्यस्तरीय कार्यशाला में जौनपुर के 5 शिक्षकों का हुआ सम्मान

Naya Savera Network
जौनपुर। जनपद से शिक्षक राजेश उपाध्याय, ज्ञानेश्वर प्रसाद, मिहिर यादव, प्रेमचन्द्र भास्कर, ज्ञानेश्वर प्रसाद को सम्मानित किया गया। यह सम्मान आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में किया गया जिसकी जानकारी होने पर जनपद के शिक्षकों ने खुशी जताते हुये बधाई भी दिया। मिशन शिक्षण संवाद पढ़ाई से प्रतियोगिता टीम द्वारा एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी तथा शिक्षक सम्मान समारोह वाराणसी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विशिष्ट अतिथि मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक हेमन्त राव, जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, मुरादाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस, वाराणसी पब्लिक स्कूल के निदेशक अमित पाण्डेय रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक तथा मिशन शिक्षण संवाद की पढ़ाई से प्रतियोगिता में जनपद से राजेश उपाध्याय प्रधानाध्यापक प्रा.वि. बेलौना कला बरसठी, रमेश यादव महराजगंज, मिहिर यादव करंजाकला, ज्ञानेश्वर प्रसाद भन्नौर बरसठी, एवं प्रेमचन्द भाष्कर रामनगर को सम्मानित किया गया। मिशन शिक्षण संवाद टीम की तरफ से संस्थापक विमल कुमार, संयोजक अवनीन्द्र जादौन, टीचर्स क्लब के शशिभूषण सिंह यादव, वीरेंद्र परनामी, विकास मिश्रा, ज्योति कुमारी, साकेत शुक्ला, संतोष खरे, शैलेंद्र शंखधर, सुरेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद एडमिन सरिता राय सहित उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!