Jaunpur News : राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित 3 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

बच्चों के सोचने की क्षमता, सीखने की ललक एवं ज्ञान अर्जित करने में प्रतिस्पर्धा की भावना को किया गया मजबूत
नौपेड़वा, जौनपुर। राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय समर कैम्प का बुधवार को समापन हो गया। कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को मजेदार गतिविधियों के माध्यम से बढ़ाना था। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सोचने की क्षमता, सीखने की ललक तथा ज्ञान अर्जित करने में प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत किया गया। छोटे बच्चों ने जहां स्वीमिंग, गेम, नृत्य आदि मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। वहीं बड़े बच्चों ने योग, इंडोर गेम, संगीत, चित्रकला, कविता पाठ, अंत्याक्षरी, कहानी निर्माण, वर्ड गेम, पजल गेम तथा वैज्ञानिक गतिविधियों में सहभागिता किया। अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देंगी। समर कैम्प में सभी अध्यापकों ने अपने विषय से सम्बन्धित रचनात्मक तथा प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के कौशल को निखारा तथा नेतृत्व क्षमता को भी विकसित किया। विद्यालय की निदेशक पारुल जायसवाल तथा प्रधानाचार्य पंकज तिवारी ने अध्यापकों का मार्गदर्शन किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم