जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई दिन गुरूवार को पूर्वान्ह 10 से मध्यान्ह 12 बजे तक जनपद में 21 केन्द्रों पर होगी। उक्त परीक्षा को सकुशल एवं सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाम मुक्त व दुर्घटना रहित बनाने के लिये दिन में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल, मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोड़कर) नो एंट्री (भारी वाहन प्रवेश वर्जित) की गयी है। 21 मई को समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 19 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। शहर क्षेत्र में सुगम यातायात संचालन हेतु निम्नलिखित स्थानों पर भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित किया जाता है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पचहटिया तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 19 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। साथ ही प्रसाद तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन को भी प्रतिबन्धित किया गया है। पकड़ी हाइवे अण्डर पास से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रातः उपरोक्त समय तक प्रतिबन्धित रहेगा। पकड़ी हाइवे तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन भी रोका गया है। जगदीशपुर चौराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों को भी उपरोक्त समय के लिये रोका गया है। चाँदपुर हाइवे अण्डर पास से शहर में आने वाले वाहनों को प्रतिबन्धित किया गया है। साथ ही कुत्तूपुर तिराहा से शहर में आने वाले भारी वाहनों को भी प्रातः 6 बजे से रात्रि 19 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित किया गया है।

إرسال تعليق