Trending

Jaunpur News : भाजपा के प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ

Technical Team

जौनपुर। रविवार को नौपेड़वा स्थित राजा राम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि एक विचार परिवार है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को पार्टी की दिशा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रामक प्रचार का प्रभावी जवाब देने में सक्षम होंगे। जिला आईटी सह-संयोजक दिग्विजय सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़ की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंह ने अनुभव साझा किए, जबकि महिला मोर्चा की परमिला सिंह ने संगठन में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को अपने-अपने बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!