Jaunpur News : मेडिकल कॉलेज में 11 साल बाद भी IPD सेवा शुरू नहीं, मरीज परेशान



जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 11 साल बाद भी इनडोर पेशेंट विभाग (IPD) की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। निर्माण कार्य अधूरा होने और भवन का हैंडओवर न होने के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। हालांकि कॉलेज में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं, फिर भी मरीजों को केवल ओपीडी सेवा ही मिल पा रही है। आईपीडी के लिए प्रस्तावित तीन मंजिला भवन अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश निर्माण निगम द्वारा भवन का अंतिम हैंडओवर नहीं लिया गया है, जिससे इसका उपयोग शुरू नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में कई बुनियादी कमियां भी बनी हुई हैं। लिफ्ट की उचित व्यवस्था नहीं है और फायर फाइटिंग सिस्टम अधूरा है। इसके अलावा, खरीदे गए आधुनिक उपकरण भी भवन तैयार न होने के कारण लगाए नहीं जा सके हैं। इस स्थिति में गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें समय और पैसे दोनों की परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर एस.के. यादव के अनुसार सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कुछ विद्युत कार्य बाकी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले तीन से चार महीने में काम पूरा कर भवन का हैंडओवर कर दिया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post