जफराबाद विधायक ने पूजन करके कार्य का किया शुभारम्भ | Sanchar Setu


जफराबाद, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ग्राम रेहटी स्थित प्राचीन एवं श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र त्रिलोचन महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय ने पूजन अर्चन करके कार्य का शुभारंभ किया। बताते चलें की विधायक के अथक प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के विकास के लिए लगभग 85 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा। आज आवास एवं विकास परिषद वाराणसी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभकर दिया गया। मंदिर परिसर के विकास से धार्मिक आस्था को नया आयाम मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधायक श्री राय ने कहा कि त्रिलोचन महादेव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर है। इसके विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर लाल प्रताप सिंह, राजेश अग्रहरी, रमेश साहनी, शिवचन्द यादव, सत्य प्रकाश भास्कर, शंभूनाथ यादव, अजय पटेल, अरविन्द गौतम, राजनाथ यादव, मक्खन यादव, रामलोचन यादव, नन्हे यादव, रविशंकर सिंह सहित लगभग सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم