राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। सड़क हादसे में मृतक बिहारी बिन्द का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम जैसे ही उनके घर पहुँचा। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक अपने पीछे पत्नी मनभावती, एक पुत्र हरिज्ञान और 3 पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है जबकि छोटी पुत्री अभी पढ़ाई कर रही है। उनका इकलौता बेटा हरि ज्ञान परिवार के भरण-पोषण के लिए विदेश में रहकर काम करता है। परिवार के लिए यह हादसा और भी दुःखद इसलिए है, क्योंकि कुछ ही दिन पहले मृतक के पोते अंश का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ था जिससे घर में खुशी का माहौल था लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
बिहारी बिन्द खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और गाँव में एक मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। सोमवार को गाँव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया जहाँ उनके छोटे भाई श्यामलाल ने मुखाग्नि दी।


Post a Comment