Jaunpur : ​आकांक्षा के डिप्टी जेलर के बाद प्रथम गांव आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामपुर ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा करौदी कला की होनहार बेटी आकांक्षा कुमारी ने पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डिप्टी जेलर पद हासिल किया है। परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। आकांक्षा पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला प्रसाद की पुत्री एवं ग्राम प्रधान सरोज देवी की बेटी है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की।
डिप्टी जेलर बनने के बाद जब आकांक्षा पहली बार अपने गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं, तिलक और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया तथा पूरे गांव में रोड शो निकाला गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों का काफिला लगभग 3 किलोमीटर तक चला जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आकांक्षा की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और गांववासियों को देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगी और समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। वहीं उनके पिता कमला प्रसाद ने कहा कि आकांक्षा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उनकी इस सफलता ने पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post