Jaunpur : ​टोल प्लाजा पर शिक्षा मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर बीती रात बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप सिंह का वाराणसी जाते हुए भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के पास उनका काफ़िला रोककर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह सहित तमाम शिक्षकगणों और निजी विद्यालय के प्रबंधकों ने फूल—माला और बुकें देकर स्वागत किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि हम आप लोगों के बीच में आज हैं। आप लोगों को कभी भी कोई आवश्यकता पड़े तो मैं सदा खड़ा रहूंगा। मंत्री जी के जाने के बाद प्रबंधकों और शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निजी विद्यालय के सिरकोनी ब्लाक अध्यक्ष विमल दुबे, परमेश्वर निषाद, प्रवीण चौहान, इज़हार हुसैन, अध्याक प्रवीण सिंह, गौरव सिंह, कपिलदेव यादव, दिनेश प्रजापति, सुरेंद्र राय, सूरज मौर्य, अजय यादव, रामकृष्ण विश्वकर्मा, संजय पाल, अतुल श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, लक्ष्मीशंकर, राजेंद्र प्रसाद, विकास, धर्मेंद्र चौबे, रवि प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post