Jaunpur : एडीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) परमानन्द झा की अध्यक्षता में तहसील सदर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान शिवापार निवासी अमरनाथ यादव ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके बताया कि सीमांकन के पश्चात पाथरगद्दी करायी गयी है किन्तु मिथिलेश आदि द्वारा मेड़ नहीं बनाने दी जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। वहीं ग्राम बेलापार पोस्ट रारी से चकमार्ग की पैमाइश हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिस पर तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।।
इसी क्रम में ग्राम सुल्तानपुर पोस्ट सदर निवासी दरवेश अली ने सीमांकन कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिस पर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये। समाधान दिवस के दौरान अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं जिस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान कुल 71 शिकायती पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एलोपैथी, होम्योपैथी एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन भी हुआ जहां उपस्थित लोगों को चिकित्सीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर तहसीलदार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद की अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم