विपिन तिवारी @ गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र भैया सच्चिदानंद यादव का चयन इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। उनके जनपद में प्रथम आगमन पर घर जाने से पूर्व विद्यालय में आकर आचार्य बंधुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद और आचार्य हरिश्चंद्र उपाध्यक्ष, जगदीश मौर्य ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं विद्यालय के भैया—बहनों ने पुष्प वर्षा करके भैया का स्वागत किया। इसी क्रम में सच्चिदानन्द जी ने कहा कि आज जो मैं हूं, इसी शिशु मंदिर में पढ़कर आगे बढ़ा हूं। आज इस मुकाम पर पहुंचने में सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा मेरे लिए बहुत उपयोगी रही है। आप सबसे आग्रह करता हूं कि आप सब भैया—बहन भी आचार्य बंधुओं के संरक्षण में रहकर उनके दिशा निर्देश में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े और अपने परिवार और विद्यालय का मान बढ़ायें। इस अवसर पर विद्यालय समिति की अनेक सदस्य आचार्य परिवार, भैया बहन, क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Jaunpur : सरस्वती शिशु मन्दिर के छात्र सच्चिदानन्द का हुआ जोरदार स्वागत
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق