Jaunpur : ​हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गयी कलश यात्रा

तरूण चौबे ‍@ सुजानगंज, जौनपुर। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को सुजानगंज के अरूणपुर (फरीदाबाद) में स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर समिति द्वारा पूरी भव्यता से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली गयी। तत्पश्चात मंदिर में स्थित हनुमान जी की मूर्ति का अभिषेक पूजन किया गया। कलश यात्रा श्री गौरीशंकर मंदिर से प्रारंभ होकर श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर अरूणपुर शुक्लान पर आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सर पर कलश रखकर उपस्थित रही तथा पुरुष लोग हाथों में भगवा ध्वज लेकर जयकारा लगाते हुए कलश यात्रा में सम्मिलित रहे। तत्पश्चात मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर महेंद्र शुक्ला (कार्यक्रम संयोजक), आशीष शुक्ला (अध्यक्ष), सौरभ मिश्र (जिला समरसता प्रमुख विहिप) अंकित शुक्ला, कथावाचक हरिप्रिया दास, सर्वेश जायसवाल, शरद शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post