Jaunpur: आईएमए व जोग्स ने संयुक्त रूप से किया टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम



जौनपुर। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर एवं जोग्स के संयुक्त तत्वावधान में आईएमए हॉल में “टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन हुआ जिसका उद्देश्य आमजन एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के महत्व, सुरक्षा एवं समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न संक्रामक एवं जानलेवा बीमारियों से बचाव में टीकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुये बताया कि टीकाकरण न केवल बच्चों, बल्कि वयस्कों के लिए भी अत्यन्त आवश्यक है और इससे कई गंभीर रोगों से सुरक्षा मिलती है।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टरों ने कहा कि समाज में अभी भी टीकों को लेकर कई भ्रांतियां मौजूद हैं जिन्हें दूर करना अत्यन्त आवश्यक है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लोगों में विश्वास बढ़ाने और टीकाकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. अंजू कनौजिया एवं संचालन सचिव डॉ. शैली निगम ने किया। इस अवसर पर डॉ. मधु शारदा, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. प्रियम्बदा सिंह, डॉ. शिखा शुक्ला, डॉ. शुभा सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post