जौनपुर। विश्व टीकाकरण सप्ताह के अन्तर्गत गुरूवार को आईएमए भवन लाइन बाजार में आयोजित टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम जौनपुर प्रसूति एवं स्त्री रोग संघ ने किया जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष डॉ अंजू कनौजिया एवं संचालन सचिव डा. शैली निगम ने किया। इस मौके पर चिकित्सकों ने टीकाकरण के महत्व को बताते हुये आधुनिक टीकों की जानकारी दिया तो डा. शकुंतला यादव एवं डा. राम अवध यादव ने सरकार द्वारा लगाये गये टीकों पर चर्चा किया। साथ ही गर्भावस्था में टीडैप (Tdap) एवं फ्लू के टीके के महत्त्व पर जानकारी दी गयी। इसी क्रम में डा. शिखा शुक्ला ने कैंसर से बचाव के लिये एचपीवी वैक्सीन के बारे में बताया तो डा. बीना त्रिपाठी ने रैबीज वैक्सीन को गर्भावस्था में सुरक्षित बताया। वहीं डा. शोभा बिन्द ने सुदूर क्षेत्रों में टीके के प्रचार—प्रसार को आवश्यक बताया। साथ ही समाजसेविका डा. अंजना सिंह को सम्मानित किया गया जिन्होंने संघ के इस पहल की सराहना किया। इस अवसर पर तमाम चिकित्सकों सहित सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।
Jaunpur: प्रसूति एवं स्त्री रोग संघ ने आमजन को किया जागरूक
byTechnical Team
-
0

إرسال تعليق