Jaunpur : रामपुर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा, कोई जनहानि नहीं

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 7 में बीती रात करीब 9:30 बजे नन्हे दुबे के घर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। एक सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ फटा लेकिन गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इससे कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके की आवाज सुनकर आस—पास के लोग मौके पर भागकर आये और आग बुझाने का प्रयास किये। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और दमकल टीम मौके पर पहुंची कड़ी में सकट के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच की जा रही थी।

Uploaded Image

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم