Trending

Jaunpur News : विकृत जिहादी मानसिकता बर्दाश्त नहीं: विहिप—बद

Technical Team
जौनपुर। देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में विशाल धरना—प्रदर्शन का आयोजन पॉलिटेक्निक चौराहा निकट कृषि भवन पर किया गया। वाजिदपुर तिराहा से निकला विरोध प्रदर्शन नगर के जेसीज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट में सभा के रूप में समाप्त हुआ। राष्ट्रपति को प्रेषित कर ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
इस मौके पर बजरंग दल के जिला मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह ने कहा कि देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली जिहादी मानसिकता के लोग वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गये हैं। हाल ही में नासिक  के (TCS) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।
अमरावती में अकेले मुस्लिम जिहादी मोहम्मद अयाज द्वारा 180 नाबालिग हिन्दू कन्याओं का शोषण कर अश्लील वीडियो बनायें ओर ब्लैकमेल करने जैसा गंभीर जिहादी मामला हुआ। देश भर में जिहादियों द्वारा हिन्दू कन्याओं का शारीरक शोषण कर ब्लैकमेल ओर जबरन धर्मान्तरण की अनेक घटनाएं सामने आ रही है। देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है। ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाय। बजरंग दल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। हम मांग करते हैं कि प्रशासन इन असामाजिक तत्वों पर नकेल कसे, ताकि देश में शांति और सद्भाव बना रहे।
इस अवसर पर प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख उदयराज सिंह, बजरंग दल प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह जिला, विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, सह मंत्री लालमणि पांडेय, विभाग संयोजक सूरज, संयोजक अनिल कौशल, संगठन मंत्री सत्येंद्र सिंह, जिला मंत्री सुनील मौर्य, महेंद्र सिंह, जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, सह संयोजक शिवम अग्रहरी, आनन्द उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, राहुल बाबा, सूरत सेठ, नगर संयोजक कुबेर कुशवाहा, विशाल मोदनवाल, अवनीश मौर्य, शनि मौर्य सहित तमाम हिंदू जनमानस उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!