Trending

Jaunpur News : मां की डांट से आहत किशोरी ने पिया हार्पिक, हालत गम्भीर

Technical Team
 

 सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई जहां मां की डांट से आहत होकर 18 वर्षीय किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए हार्पिक पी लिया। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पायल सिंह (18) पुत्री बजरंग बली ने घर में रखे शौचालय साफ करने वाले द्रव्य (हार्पिक) का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में उसकी बहन और बहनोई आये थे। घरेलू कार्य में सहयोग को लेकर मां द्वारा डांट दिए जाने से क्षुब्ध होकर किशोरी ने यह कदम उठा लिया। हार्पिक पीने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!