Trending

Jaunpur News : उत्तरगांवा की अम्बेडकर जयन्ती बनी ऐतिहासिक

Technical Team
विधायक जगदीश राय ने लाइब्रेरी, मास्क लाइट एवं बाउण्ड्री गेट का किया शिलान्यास
आने वाले पीढ़ी को शिक्षित बनायें, ताकि वह हक—अधिकार की लड़ाई लड़ सके: फौजी
धर्मापुर, जौनपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर स्थानीय विकास खंड के ग्रामसभा उत्तरगांवा में बाउंड्री गेट, मास्क लाइट एवं लाइब्रेरी का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान की व्यवस्था की है, उसी से सभी को बराबरी का दर्जा मिला संविधान से दलितों और पिछड़ों को समाज में बराबरी का दर्जा मिला। सभी को सामान्य रूप से शिक्षा रोजगार सामाजिक आर्थिक राजनीतिक बराबरी मिली।
इसी कड़ी में सपा के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव फौजी ने कहा कि बाबा साहब ने जो हमें संविधान की व्यवस्था दी है, उससे आने वाली पीढ़ी को शिक्षित, रोजगार, आर्थिक, राजनैतिक रूप से मजबूत करे। आने वाले पीढ़ी को शिक्षित बनायें, ताकि अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ सके।
इस अवसर पर अजय भारती अध्यापक, जितेंद्र भारती अध्यापक, जगदीश भारती पूर्व सैनिक, लाल साहब भारतीय, ग्रामसभा किरतापुर के प्रधान विनोद यादव, नागेंद्र यादव पिंडरा अध्यक्ष प्रधान संघ, नीरज यादव प्रधान बघेंद्रा, जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव जनता, मेवा लाल यादव, विवेक यादव, प्रधान कमला देवी, पूर्व प्रधान जियाराम यादव, प्रवीण यादव, शेरू यादव, लालू यादव, अवधेश यादव, राकेश यादव, घनश्याम मौर्य, विनय यादव, अध्यापक जेपी यादव, प्रमोद जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय भारती ने किया। अन्त में प्रधान कमला देवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!