Trending

Jaunpur News : मीरगंज में बाबा साहब की जयन्ती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य झांकियों ने मोहा मन

Technical Team
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झांकियों एवं प्रतिभागियों को थानाध्यक्ष ने किया पुरस्कृत
 मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। आयोजित विशाल रैली में हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने बाबा साहब के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट किया। विभिन्न गांवों से आयी कलात्मक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव में चार चांद लगा दिया। रैली की शुरुआत विभिन्न ग्रामीणांचलों से हुई जिसमें करियांव, सबलपुर, बलुऊआ, भीदूना, मीरपुर, रामपुर चौथार, मेदपुर, उसरहिया, सहिदा, बलियापुर, मरखापुर, जरौना नई बस्ती, जरौना गोधनवा, सिरौली, सरायदेवा, गोपालपुर, पूरेसवा, पपरावन चंदीपुर, दाऊदपुर और घाटमपुर की झांकियां शामिल रहीं।
झांकियों में बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और 'शिक्षा के महत्व' को सजीव रूप में दर्शाया गया। जैसे ही रैली मीरगंज बाजार पहुंची, वहां का नजारा उत्सवमय हो गया। मुख्य मंच के सामने कलाकारों ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुत किये। डीजे की धुन और भांगड़ा की थाप पर युवा वर्ग जमकर थिरका। पूरा बाजार क्षेत्र "जय भीम" के नारों से गूंज उठा। अंत में निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झांकियों को पुरस्कृत किया गया।
मीरगंज थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों के प्रतिनिधियों को अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान किया। बेहतरीन डीजे संचालन और अनुशासन बनाए रखने वाले प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। आयोजन समिति ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और शिक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!