Jaunpur News : हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में उज्ज्वल अस्थाना ने विद्यालय का नाम किया रोशन

 

जिले में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
 खेतासराय, जौनपुर। हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में क्षेत्र के सर्वोदय कॉलेज खुदौली के कक्षा 9 के प्रतिभाशाली छात्र उज्ज्वल अस्थाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह किया गया जहां प्रबंधक अनिल उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने छात्र उज्ज्वल अस्थाना को माला पहनाकर, प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
वहीं प्रबंधक श्री उपाध्याय ने कहा कि उज्ज्वल की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने उज्ज्वल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे मेधावी छात्र ही विद्यालय और समाज का नाम रोशन करते हैं। इस अवसर पर तमाम लोग उपसिथत रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم