Jaunpur News : शाहापुर में धूमधाम से मनयी गयी अम्बेडकर जयन्ती

 

खेतासराय, जौनपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती स्थानीय क्षेत्र के शाहापुर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं ने कार्यक्रम किया जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस यादव ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके विचारों और उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा का संदेश देता है जिसे अपनाकर ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है।
इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और संविधान के प्रति जागरूकता पर जोर दिया जिनमें बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुशील सम्राट, दीनानाथ राजभर, एडवोकेट भरत लाल, एसएसओ सदन लाल, सहायक अध्यापक अनिरुद्ध, लल्लन चौधरी, अशोक कुमार, चन्द्रशेखर, बुझारत गौतम, उमाशंकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राम स्वारत जी ने किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم