Jaunpur News : फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई सम्मानित

जिलाधिकारी ने बढ़ाया उत्साह
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा संचालित विशेष अभियान “वीएलई जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में जनपद के करीब 150 वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुये अपने अनुभव साझा किये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. दिनेश चन्द्र जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि राजेश मिश्रा स्टेट हेड सीएससी की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान किया जहां जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई, जिनमें श्याम अनुज पाण्डेय सहित अन्य कई संचालक शामिल रहे, को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी वीएलई से अपील किया कि वे अधिक से अधिक किसानों का केवाईसी कराकर उन्हें इस योजना का लाभ दिलायें। साथ ही वीएलई की भूमिका को ग्रामीण स्तर पर डिजिटल सेवाओं के विस्तार में अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान सीएससी सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी। उपस्थित वीएलई से सुझाव एवं फीडबैक लेकर सेवाओं के सुधार और विस्तार के लिये रणनीति तैयार की गयी। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। अधिकारियों ने महिलाओं को सीएससी वीएलई के रूप में आगे आने के लिये प्रेरित करते हुये उनकी भूमिका को सशक्त बनाने पर जोर दिया। अन्त में प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीएससी द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी जिससे वीएलई अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। यह कार्यशाला न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि वीएलई के लिए प्रेरणास्रोत भी साबित हुई।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم