Jaunpur News :किसानों को सामान्य बीज, मिनी किट, प्रमाणित बीज एवं संकर बीज प्राप्त करने का सुनहरा अवसर


जौनपुर। उप कृषि निदेशक ने जनपद में विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों को अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा जनपद जौनपुर में खरीफ 2026 सत्र में बीज वितरण हेतु संचालित समस्त योजनाओं में सामान्य बीज, मिनी किट, प्रमाणित बीज एवं संकर बीज आदि की उपलब्धता कृषकों को कराये जाने हेतु ’पहले आओ-पहले पाओ’ के सिद्धान्त पर बुकिंग कराते हुए ई-लाटरी के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में जनपद के निर्धारित लक्ष्य को विभागीय निर्देशानुसार पोर्टल पर विकास खण्डवार अंकित कर दिया गया है जहॉ से कृषक अपनी आवश्यकतानुसार आवश्यक बीज की बुकिंग कर सकते हैं। बीज वितरण हेतु कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। उक्त के क्रम में शासन के निर्देशानुसार समस्त प्रकार के बीजों की बुकिंग हेतु विभागीय पोर्टल पर 22 अप्रैल से कट ऑफ तिथि 10 मई तक खुला रहेगा। अनुदान पर सामान्य बीज, मिनी किट, प्रमाणित बीज एवं संकर बीज प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषक उक्त पोर्टल के यूआरएल के माध्यम से आनलाइन निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए टोकन की बुकिंग कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post