Jaunpur News : महारैली की गूंज, भारतीय मानव समाज पार्टी ने कसी कमर

  

त्रिलोचन, जौनपुर। भारतीय मानव समाज पार्टी के बैनर तले त्रिलोचन मंदिर पर बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही आगामी 10 मई को होने वाली 'अति पिछड़ा अधिकार महारैली' के लिए 5,000 की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पार्टी अब उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के लिए एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बन रही है। इस अवसर पर रमेश बिन्द, जितेन्द्र राजभर, गणेश बिन्द, किशन बिन्द, भइया लाल बिन्द, रजनीश दुबे समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم