Trending

Jaunpur News : नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन, सेवा भारती एवं सेवा विभाग ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Technical Team
जौनपुर। जनपद के 5 प्रमुख स्थानों (नन्दलाल का पुरा, दुर्गा नगर, कृपाशंकर नगर, कजियाना, कुल्हाड़ा), बदलापुर (भालुवाही सेवा बस्ती), मुंगराबादशाहपुर 3 स्थान (गुढ़ई नई बाजार, पकड़ी बालाजी मंदिर प्रांगण, आजाद नगर काली जी मंदिर प्रांगण), रामपुर (सहनपुर सेवा बस्ती), मीरगंज (पंगुलदास कुटिया), मड़ियाहूं (चंडिका मंदिर प्रांगण) क्षेत्रों के सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जांच कैंप का आयोजन हुआ
यह शिविर नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन, सेवा भारती जिला मछलीशहर एवं सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष सेवा भारती मछलीशहर डॉ आरबी चौहान, महामंत्री डॉ. विभव सिन्हा, कोषाध्यक्ष रंजीत जी, संजय सिंह जी, राजकुमार जी, विष्णु जी के नेतृत्व में कैंप लगा जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।
शिविर के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें मुफ्त दवाइयां और आवश्यक जांच सुविधाएं प्रदान की गईं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। शिविर में डॉ. पूनम यादव, डाॅ. विजय यादव, डाॅ. एस.पी. यादव, डॉ. अनुज मौर्य, डा. योगेन्द्र यादव, डा. हरिश्चंद्र, डॉ. उत्तम त्रिपाठी, डॉ. विकास पाल, डॉ उनमेद प्रताप सिंह, डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ शशांक गुप्ता, डॉ मुकेश पाल शामिल थे। इन सभी डॉक्टरों ने मिलकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जय प्रकाश तिवारी (जिला प्रचार प्रमुख सेवा भारती) एवं अरविन्द जी (जिला सेवा प्रमुख) ने शिविर में आये सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित डाक्टरों और उनकी टीम को विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर ग्रामीण स्तर पर इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाया जिससे लोगों को सही सलाह, निःशुल्क जांच और दवाइयां मिल सकीं।
इस अवसर पर योगेश जायसवाल, शिव कुमार लल्ला, राजू माली, अनिल भूरे, सदाशिव, हरिओम, मदन राम प्रकाश, भास्कर, दीपक, सुभाष, जितेंद्र, राकेश रवि, अदिति, रविथा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!