जौनपुर। जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र के निर्देश एवं उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार के मार्गदर्शन के क्रम में तहसील के ग्राम सभा रामपुर नद्दी में लेखपाल सुरेन्द्र सिंह द्वारा किसान संगोष्ठी आयोजित भगवती माता मंदिर के समीप हुआ।
सर्वप्रथम लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने कुछ दिनों पहले निधन हुए सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. धनेन्द्र नाथ मिश्र के आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किए। इस अवसर पर स्व.धनेन्द्र नाथ मिश्र के पुत्रों में संतोष कुमार मिश्र, अरविन्द कुमार मिश्रा एवं पौत्रगण में अमित कुमार मिश्रा, आदर्श मिश्र एवं स्व. प्रेमनाथ मिश्र के पुत्र रजनीश मिश्र उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि रतन ओझा, अश्वनी की उपस्थिति में लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने वरासत एवं अन्य विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि, " पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त प्राप्त करने के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री जरूरी कर दी गई है।" उन्होंने मौके पर स्व.जगदीश मिश्र की पत्नी मीरा मिश्र की फार्मर आईडी बनाई एवं पं. ओंकारनाथ मिश्र की फार्मर आईडी की अद्यतन जानकारी दी। लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि ,"फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को फसल ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड अन्य कृषि ऋण प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ लेने और प्राकृतिक आपदा के समय क्षतिपूर्ति के लिए पात्र किसानों की पहचान करने में भी आसानी होगी।फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध विभागों को किसानों का अद्यतन डाटा उपलब्ध होगा, जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान को केवल आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा भूमि अभिलेख की प्रति, खसरा-खतौनी की आवश्यक हैं।"

إرسال تعليق