Jaunpur News : शार्ट सर्किट से लगी आग में डेढ़ बीघा गेहूं की फसल राख

  

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के कम्मरपुर (डकहा) गांव में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई जिससे लगभग डेढ़ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और किसानों में चिंता का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता और सूझ—बूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों की सक्रियता से आस—पास के खेतों में खड़ी अन्य किसानों की फसल को जलने से बचा लिया गया जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आग की चपेट में आने से दिनेश मिश्रा पुत्र लक्ष्मी नारायण की करीब 24 बिस्वा तथा नीरज पुत्र स्व. छोटे लाल की लगभग 15 बिस्वा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा राजस्व विभाग से लेखपाल मनोज यादव मौके पहुंचकर आग से हुई क्षति का जायजा लिए और सम्बन्धित अधिकारी को रिपोर्ट भेजी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم