Trending

Jaunpur News : ​प्रेमी के जेल जाने के चौथे दिन टावर पर चढ़ी प्रेमिका

टीम संचार सेतु
आशीष मौर्य @ नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक किशोरी प्रेमी से शादी करने की जिद्द लेकर टावर पर चढ़ गई। लगभग दो घंटे के इस फिल्मी ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारा।पुलिस ने किशोरी को थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसारथा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की बगल के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। बीते 2 अप्रैल को किशोरी की मां ने तहरीर देकर युवक पर आरोप लगाया था कि किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया जिसके आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर 6 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं प्रेमी के जेल जाने के चौथे दिन ही किशोरी बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:30 बजे गांव में लगे एक सिमकार्ड कंपनी के टावर पर चढ़ गई जिससे पूरे गांव में अफरा—तफरी मच गई और काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना नेवढ़िया पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किशोरी को बहुत समझाया लेकिन किशोरी एक ही जिद्द पर अड़ी थी कि प्रेमी को जेल से लाकर उसकी शादी कराई जाए। थानाध्यक्ष राजाराम द्रिवेदी के लगभग दो घंटे प्रयास करने के बाद किशोरी किसी तरह सुरक्षित नीचे उतरी। पुलिस ने किशोरी को थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद किशोरी को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।
यह मामला क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना है कि फिल्मी ड्रामे की तरह अपनी मांग पूरी कराने के लिए टावर पर चढ़ने की ट्रेंड सी चल रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि किशोरी को समझा बुझाकर सुरक्षित नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!