Trending

Jaunpur News : ​क्राइम ब्रांच टीम ने मांस विक्रेता को हिरासत में लिया

टीम संचार सेतु
डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब सादी वर्दी में पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम दो मांस विक्रेताओं को अपने साथ लेकर चली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई को देखकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और देखते ही देखते दो लोगों के अपहरण की अफवाह पूरे बाजार में फैल गई। अफवाह के चलते कुछ समय के लिए व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी मिलने पर जब थानाध्यक्ष सरपतहां यजुवेंद्र सिंह से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि यह कोई अपहरण की घटना नहीं है, बल्कि जौनपुर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा की गई नियमित कार्रवाई है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव निवासी एहसान और सुइथाकला निवासी साकिब उर्फ निजामुद्दीन के रूप में हुई है। हालांकि, उन्हें किन कारणों से हिरासत में लिया गया है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!