Jaunpur News : ​सुजानगंज क्षेत्र के छात्र—छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी

तरुण चौबे @ सुजानगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का जैसे ही परीक्षा परिणाम आया। वैसे ही सुजानगंज में हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सरस्वती कॉलेज उंचगांव इंटरमीडिएट के छात्र साकेत तिवारी ने जिले में 5वां स्थान प्राप्त करते हुए 449 नम्बर प्राप्त किये तथा सरोज विद्याशंकर इंटर कालेज बालवरगंज सुजानगंज की इंटरमीडिएट की छात्रा रिया गुप्ता 88%, महक त्रिपाठी 83% तथा हाईस्कूल के श्रेयांश सिंह 88%, संध्या निषाद 88%, ज्ञान स्थली इंटरकालेज सुजानगंज की हाईस्कूल की छात्रा सुप्रिया उपाध्याय 93%, आराध्य तिवारी 92%, श्रृद्धा 91.5%, प्रतिज्ञान 91% तथा इंटरमीडिएट के शुभम 87%, अंकित पटेल 86%, धीरेन्द्र पाल 85.2% अंक प्राप्त कर क्षेत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को उत्तीर्ण किए। सभी छात्राओं ने अपनी सफलताओं का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने विद्यालय के शिक्षकों को दिए। इस दौरान छात्राओं की विद्यालय के प्रबंधकों ने अपने छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।
Uploaded Image

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم