Jaunpur News : ​1 मई से 30 जून तक माल एवं फौजदारी न्यायालय का समय बदला: डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने बताया कि शासनादेश में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत भीषण गर्मी व तीव्र ताप के दृष्टिगत जनपद में 1 मई से 30 जून तक जिलाधिकारी के अधीन सभी माल एवं फौजदारी के न्यायालय एवं उससे सम्बन्धित कार्यालयों का समय निम्नवत् निर्धारित किया जाता है। न्यायालय का समय प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक। (पूर्वान्ह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक लंच का समय होगा), न्यायालय से सम्बन्धित कार्यालय यथा, राजस्व अभिलेखागार एवं न्याय अभिलेखागार का समय प्रातः साढ़े 7 बजे से अपराह्न ढाई बजे तक होगा। (पूर्वान्ह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक लंच का समय होगा), जनपद के अन्य सभी कार्यालयों का समय यथावत रहेगा।
Uploaded Image

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم