बिपिन सैनी @ चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां के पास बड़ागर चौराहे पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे नशे में धुत ई रिक्शा चालक ने खड़े बाइक सवार को टक्कर मारी। फिर आगे जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दूर छिटककर जा गिरा जिससे उसे सिर व कंधे पर गंभीर चोटे आईं।
वहीं ई रिक्शा पलटने से रिक्शा में बैठे विवेक निषाद 20 वर्ष, शुभम निषाद 22 व उनकी मां उर्मिला देवी 46 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटी भीड़ ने सभी घायलों को डायल 108 एम्बुलेंस जिला अस्पताल भेजा जहां से गम्भीर स्थिति देखते हुये बाइक सवार को स्वजन एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये ले गये। जुटी आक्रोशित भीड़ ई—रिक्शा चालक की जमकर दैनिक समीक्षा किया जो मौका पाकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के चिरानी पट्टी कटघर निवासी विवेक निषाद अपने भाई शुभम वर्मा उर्मिला के साथ शीतला चौकियां धाम दर्शन—पूजन करने आया था। रोडवेज बस स्टॉप से एक ई रिक्शा तय कर शीतला चौकिया आ रहा था। शीतला चौकियां चौराहा पर पहुंचते ही नशे में धुत ई रिक्शा चालक ने बाइक सवार युवक अमित यादव 22 वर्ष पुत्र लाल बहादुर यादव सलोनी महिमापुर जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह दूर जा गिरा जो गम्भीर रूप से घायल हो गया।
Post a Comment