Trending

Jaunpur News : ​मेहनत एवं लगन से किसी भी मुकाम को किया जा सकता है हासिल: अरविन्द

टीम संचार सेतु
विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बजरंगनगर (विशुनपुर) में स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कालेज में उस समय खुशी का माहौल छा गया जब हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा घोषित हुई। विद्यालय में इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बेटियों ने सफलता की उड़ान भरी। इसमें इण्टरमीडिएट में शाहीना बानो 83.8% अंकों के साथ विद्यालय में टॉपर रही। फरहान 82% व पायल यादव 80.4% अंक पाकर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं हाईस्कूल की बात करें तो अंशिका 89.16% अंक पाकर विद्यालय में टॉपर रही। अंकिता 85% एवं आकांक्षा यादव ने 84.5% अंक पाकर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। मेधावी छात्र/छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा माला पहनाकर सम्मानित करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस दौरान उनके माता-पिता भी पहुंचे जिन्होंने इस गौरव के क्षण में खुशियां साझा किया। प्रधानाचार्य हरिश्चंद यादव व शिक्षकों ने शिष्यों की सफलता पर जमकर खुशियां जाहिर किया।
इस बाबत प्रबंधक अरविन्द रघुवंशी ने कहा कि इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शिक्षा गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। इस अवसर पर नामीशरण सिंह, सतीश तिवारी, रियाजुद्दीन शेख, राकेश यादव, किशोर कुमार, संजय यादव, धनेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!