Trending

Jaunpur News : ​मनबढ़ों का ताण्डव, घर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त की नांद व खूंटा

टीम संचार सेतु
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पतौरा गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र बजनु यादव बुधवार कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार को घर पर बैठा हुआ था तभी पड़ोसी राजकुमार यादव, दीपक, मोनू, आलोक, अशोक यादव, राज बहादुर यादव और मुन्नर यादव पुरानी जमीन विवाद को लेकर एक राय होकर गालियां देते हुए घर पर चढ़ दरवाजे के सामने पशुओं के लिए रखी नांद खूंटा को क्षतिग्रस्त करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर जाते-जाते परिवार को जान से मारने की धमकी दिये जिससे परिवार डरा व सहमा है। उक्त मनबढ़ व फरेबी है किसी भी समय अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।

घटना का वीडियो जमकर हो रहा वायरल
विदित हो कि जब उक्त लोगो द्वारा जब पशुओं के लिए रखे नांद व खूंटा को क्षतिग्रस्त कर रहे थे। वहीं समय किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो 1 मिनट 43 मिनट का है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे उक्त लोगों द्वारा गाली गलौज देते हुए ईट पत्थर चला रहे हैं और नांद, खूंटा को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
Uploaded Image

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!